गिरती अर्थव्यवस्था व उद्योगों को उबारने के लिए किया काम
देश में कोरोना काल काल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि 135 करोड़ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गाइडलाइन का पालन करते हुए मजबूती के साथ कोरोना से लड़ाई लड़ी और लड़ रहे हैं। कहा कि छह महीने पूरे हो गए हैं। प्रदेश में 12 बार हर गरीब परिवार को मुफ्त खाद्यान्न वितरित किया गया है। गिरती अर्थव्यवस्था व उद्योगों को संभालने के लिए केन्द्र सरकार ने 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देकर उद्योगों को उबारने का काम किया। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा, गरीबों, असहायों की समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहें। जिले के पदाधिकारियों की भूमिका निभानी होगी। इससे पहले सीएम ने एक दिन पूर्व पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर जिले के विकास के लिए आनलाइन घोषित 44 परियोजनाओं का जिक्र किया। सीएम ने जिले से खत्म हो चुके इत्र उद्योग का दर्जा देकर कन्नौज जिले की भांति पहचान दिलाने का भरोसा दिलाया।