21 से 25 सितंबर के बी ऐसी रही सोने-चांदी की चाल
तारीख | सोने का सुबह का रेट (रुपये/10 ग्राम) | सोने का शाम का रेट (रुपये/10 ग्राम) | चांदी का सुबह का रेट (रुपये/ किलो ग्राम) | चांदी का शाम का रेट (रुपये/ किलो ग्राम) |
25 सितंबर 2020 | 50136 | 49846 | 58843 | 57477 |
24 सितंबर 2020 | 49810 | 49822 | 56250 | 56471 |
23 सितंबर 2020 | 50222 | 50327 | 58217 | 58908 |
22 सितंबर 2020 | 50638 | 50683 | 59915 | 59959 |
21 सितंबर 2020 | 51612 | 51341 | 65010 | 64141 |
07 अगस्त 2020 | 56254 | 56126 | 76008 | 75013 |
जारी रह सकता है उतार- चढ़ाव
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंसियल सविर्सिज के जिंस शोध के उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा कि हाल के दिनों में सोने का भाव ऊंचाई से गिरकर 50,000 रुपये के दायरे में आया है, जबकि चांदी 60,000 रुपये के दायरे में आई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इनमें उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है। एक्सपर्ट का कहना है कि विकसित देशों में ब्याज दरें शून्य के करीब हैं। लंबे समय तक ब्याज दरें कुछ ऐसी ही रहेंगी। ब्याज दरों का असर सोने के दाम पर पड़ता है। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है ब्याज दरें शून्य के करीब होने से अधिकतर लोग सुरक्षित निवेश के सोने में निवेश का विकल्प चुन सकते हैं। इससे कीमतों में तेजी आने का अनुमान है।
अगस्त में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड
देशभर के सर्राफा बाजारों में सात अगस्त 2020 को गोल्ड का हाजिर भाव 56254 पर खुला। यह ऑल टाइम हाई था। इसके बाद शाम को यह थोड़ी गिरावट के बाद 56126 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। जहां तक चांदी की बात करें तो इस दिन यह 76008 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली थी और 75013 रुपये पर बंद हुई थी। बता दें चांदी का भाव एमसीएक्स पर 25 अप्रैल 2011 को रिकॉर्ड 73,600 रुपये प्रति किलो तक उछला था, जबकि हाजिर बाजार में चांदी का भाव 2011 में 77,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। सोने का भाव 16 मार्च 2020 को 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम था।