छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं। अभी तक रायपुर हॉटस्पॉट बना हुआ है। तमाम कोशिशों के बाद रिकवरी रेट बढ़ा तो अन्य जिलों से मरीजों की संख्या में वृद्धि होने लगी। पिछले 7 दिनों में ही 22964 संक्रमित मिले हैं, जबकि 127 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए एक बार फिर रायपुर समेत 6 जिलों में लॉकडाउन कर दिया गया है।
रायपुर : 21 सितंबर की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक सब बंद
जिसे की सभी सीमाएं सील रहेंगी। केवल दूध की सप्लाई, मेडिकल दुकानें, पेट शॉप, पेट्रोल पंप निर्धारित समय के लिए खुलेंगी। पेट्रोल पंप आम जनता के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। सब्जी बाजार भी नहीं खुलेंगे। मीडिया कर्मियों को भी वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। जरूरी कार्य से ही बाहर निकल सकेंगे।
दुर्ग : यहां 19 सितंबर की रात 9 बजे से से 10 दिन का लॉकडाउन शुरू हो रहा है। हालांकि, यह भी पहले की तरह रहेगा और लोगों को जरूरी सेवाओं के लिए छूट मिलेगी।
बालोद, धमतरी, बिलासपुर : इन सभी जिलों में 21 सितंबर की रात 9 बजे से लॉकडाउन किया जा रहा है। यहां पर भी लोगों को पहले की तरह जरूरी सुविधाओं में तय समय के अनुसार छूट दी जाएगी। बिलासपुर में लॉकडाउन कितने दिन रहेगा, यह अभी तय तय नहीं है। जबकि बालोद में 30 सितंबर तक लॉकडाउन रहेगा। धमतरी में शहरी इलाकों में 10 दिन के लिए लॉकडाउन रहेगा। वहीं, मुंगेली में 17 सितंबर से लॉकडाउन चल रहा है, जो कि 23 सितंबर तक चलेगा।
कोंडागांव : केशकाल ब्लाक के बहीगांव में एक ही परिवार के 35 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. टीआर कुंवर ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों का व्यवसाय है। प्राइमरी कांटेक्ट जितने लोगों से मिलते जाएंगे, उतने पॉजिटिव केस बढ़ते ही जाएंगे। कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जाएगा।
आज़ादी के बाद से लेकर अब तक 6 आयोग बने हैं. इनका काम घुमन्तू समुदायों…
अभा संत समिति के महामंत्री पूज्य स्वामी जीतेंद्रानंद सरस्वती जी ने अपने आशीर्वचन में शोध…
मोतिहारी। महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नव गठित आचार्य भरत मुनि संचार शोध केंद्र में…
इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) फाइल करने का मतलब सरकार को अपनी आमदनी की जानकारी देना…
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में बस एक दिन का समय बचा है, ऐसे में…
कोरोनावायरस के नए स्ट्रेन के डर को देखते हुए केंद्र सरकार ने नए साल के…
This website uses cookies.